6 घंटे पहले

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-
नेशनल (NATIONAL)
1. इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगीयोनो भारत आए
- 7 जून को इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगीयोनो तीन दिन की यात्रा पर भारत आए हैं।
- सुगीयोनो और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पहले दिन नई दिल्ली में भारत-इंडोनेशिया जॉइंट कमीशन की 8वीं बैठक की सह-अध्यक्षता की।
- इस बैठक में भारत और इंडोनेशिया के बीच होने वाली को-ओपरेशन स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप पर बात हुई।
- इस जॉइंट बैठक में डिफेंस, मेरीटाइम सिक्योरिटी, बिजनेस, इंवेस्टमेंट, कनेक्टिविटी बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भी बात हुई।
- नेपाल प्रेसिडेंट प्रबोवो सुबिआंतो की भारत यात्रा (2025) के दौरान भारत और नेपाल के बीच हुए समझौतों पर भी बात हुई।
- दोनों देश इंडो-पैसिफिक क्षेत्र, समुद्री सहयोग, आतंकवाद-रोधी सहयोग और ASEAN में महत्वपूर्ण साझेदार हैं।
- ASEAN 11 देशों का समूह है। इसमें ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम और हाल ही में शामिल हुआ पूर्वी तिमोर (तिमोर-लेस्ते) शामिल हैं

इस बैठक में ASEAN और रीजनल सिक्योरिटी से जुड़े मुद्दों पर भी बात हुई।
स्पोर्ट्स (SPORTS)
2. ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ने नॉर्वे चेस 2026 का खिताब जीता
- 6 जून को भारत के यंग ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ने नॉर्वे चेस 2026 का खिताब जीता।
- 20 साल के प्रज्ञानानंदा इस टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय प्लेयर बन गए हैं।
- प्रज्ञानानंदा ने जर्मनी के विन्सेंट कीमर को हराकर जीत हासिल की है।
- हालांकि, टूर्नामेंट के आखिरी दिन प्रज्ञानानंदा 15 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर थे।
- 2025 में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने नॉर्वे चेस टूर्नामेंट जीता था।
- कार्लसन अब तक के सबसे ज्यादा 7 बार नॉर्वे चेस टूर्नामेंट के चैंपियन रह चुके हैं।
- आर. प्रज्ञानानंदा भारत के सबसे कम उम्र के सफल ग्रैंडमास्टर्स में से एक हैं। उन्होंने 2024 में भी नॉर्वे चेस में जीत दर्ज की थी।
- प्रज्ञानानंदा ने सबसे पहले 2013 में अंडर-8 में वर्ल्ड यूथ चेस चैम्पियनशिप जीती थी।
- प्रज्ञानानंदा 2016 में 10 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के इंटरनेशनल मास्टर (IAM) बने।
- प्रज्ञानानंदा 2018 में, 12 साल की उम्र में में दुनिया के दूसरे सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर बने।
- 2019 में प्रज्ञानानंदा ने वर्ल्ड यूथ अंडर-18 चैंपियनशिप जीती।
- प्रज्ञानानंदा ने 2022 में 44वें चेस ओलंपियाड में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और कांस्य जीता था।
- 2022 टूर्नामेंट के दौरान प्रज्ञानानंदा ने रैपिड फॉर्मेट में वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन को भी हराया था।
- प्रज्ञानानंदा ने FIDE सर्किट 2025 जीता और कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2026 के लिए क्वालीफाई किया, इस रूट से क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय बने।
नॉर्वे चेस टूर्नामेंट
- हर साल होने वाले दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और रोमांचक चेस टूर्नामेंट्स में से एक है।
- इस साल ये टूर्नामेंट 25 मई से 5 जून 2026 तक पहली बार नॉर्वे की राजधानी, ओस्लो में आयोजित किया गया था।

प्रज्ञानानंदा को 2022 में भारत का दूसरा सबसे बड़ा खेल सम्मान अर्जुन अवार्ड दिया गया।
3. भारत ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप जीता
- 6 जून को भारत ने तीसरी बार अंडर-18 हॉकी एशिया कप जीत लिया है।
- टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन जापान को फाइनल में 4-1 से हरा दिया।
- भारत ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में 2001 और 2016 में टाइटल जीता था।
- हॉकी इंडिया मेंस टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को तीन-तीन लाख रुपए मिलेंगे।
- इसके साथ ही स्पोर्टिंग स्टाफ को 1.5 लाख रुपए दिए जाएंगे।
- 17 साल के आशीष को फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच मिला। वे टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर भी रहे।
- गोलकीपर आयुष रजक को टूर्नामेंट का बेस्ट गोलकीपर चुना गया।
- इसके साथ ही भारत की विमेंस टीम ने साउथ कोरिया को 3-0 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता।
- ब्रॉन्ज जीतने वाली भारतीय महिला टीम के खिलाड़ियों को एक-एक लाख रुपए और सपोर्ट स्टाफ को 50 हजार रुपए मिलेंगे।

टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन जापान को फाइनल में 4-1 से हरा दिया।
4. टेनिस प्लेयर मीरा एंड्रीवा ने फ्रेंच ओपन जीता
- 6 जून को टेनिस प्लेयर मीरा एंड्रीवा ने पहली बार फ्रेंच ओपन खिताब जीता।
- मीरा ने विमेंस सिंगल्स फाइनल में पोलैंड की माया च्वालिंस्का को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराया।
- 19 वर्षीय एंड्रीवा फ्रेंच ओपन जीतने वाली दूसरी सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनीं।
- एंड्रीवा से 1992 में 18 साल की मोनिका सेलेस ने यह टाइटल अपने नाम किया था।
- रूस की एंड्रीवा का ये पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है।
- इस जीत के साथ एंड्रीवा 2020 में इगा स्वियातेक के बाद फ्रेंच ओपन महिला सिंगल्स जीतने वाली टीनएज प्लेयर बनीं।
- एंड्रीवा 1992 में मोनिका सेलेस के बाद फ्रेंच ओपन में सबसे कम उम्र की महिला चैंपियन भी हैं।
- एंड्रीवा, फॉर्मर वर्ल्ड नंबर-1 मारिया शारापोवा के बाद फ्रेंच ओपन जीतने वाली दूसरी रूसी महिला प्लेयर हैं।
- 16 साल की उम्र में एंड्रीवाने विंबलडन के राउंड ऑफ 16 में पहुंचकर इंटरनेशनल टेनिस में अपनी पहचान बनाई थी।
- एंड्रीवा ने 2024 पेरिस ओलिंपिक में डायना श्नाइडर के साथ डबल्स में खेलकर सिल्वर मेडल जीता था।

एंड्रीवा ने 2024 में अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल जीता था।
निधन (DEATH)
5. मलयाली एक्टर सलीम कुमार का निधन
- 6 जून को मलयाली एक्टर और को राइटर सलीम कुमार का निधन हो गया। वे 57 साल के थे।
- सलीम एक्टर होने के साथ ही को-डायरेक्टर और मिमिक्री एक्टर भी थे।
- सलीम ने इष्टमनु नूरू वट्टम से मलयालम फिल्म में डेब्यू किया।
- 2011 में सलीम को फिल्म आदमिनते मकान अबू में बेस्ट एक्टर एक्टिंग के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड मिला।
- इसके साथ ही सलीम को केरल राज्य फिल्म अवार्ड भी मिला। 2017 में सलीम को बेस्ट स्टोरी के लिए अवार्ड मिला था।
- सलीम तीन दशक से अधिक लंबे करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।
- सलीम मुख्य रूप से मलयालम फिल्मों में एक्ट किया। साथ ही कुछ तमिल (मरयां) और ओडिया (ऊंगा) फिल्मों में भी नजर आए।

सलीम कुमार ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और वे मलयालम सिनेमा के फेमस एक्टर थे।
मिसलीनियस (MISCELLENEOUS)
6. मेजर अभिलाषा बराक को UN मिलिट्री जेंडर अवार्ड मिला
- 6 जून को मेजर अभिलाषा बराक को न्यूयॉर्क में यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
- मेजर अभिलाषा भारतीय सेना की पहली महिला कॉम्बैट हेलीकॉप्टर पायलट हैं।
- मेजर अभिलाषा को ये अवार्ड न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एंटोनियों गुटेरस ने दिया है।
- जून 2025 से मेजर अभिलाषा बराक लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (UNIFIL) में भारतीय बटालियन की फीमेल इंगेजमेंट टीम (FET) की कमांडर के तौर पर काम कर रही हैं।
- मेजर अभिलाषा इस अशांत और चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में स्थानीय महिलाओं और किशोरियों की मदद करने तथा शांति अभियानों में जेंडर इक्वलिटी को बढ़ावा देने के लिए नियुक्त की गई हैं।
- मेजर अभिलाषा को ये अवार्ड जेंडर इक्वलिटी, वुमन एम्पावरमेंट और समाज में महिलाओं को स्थापित करने और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है।
- UNIFIL का पूरा नाम यूनाइटेड नेशंस इंटरिम फोर्स इन लेबनान है। इसे लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल कहा जाता है।
- ये संयुक्त राष्ट्र का एक शांतिरक्षा मिशन है, जिसकी स्थापना 1978 में की गई थी। ये लेबनान और इजराइल के बीच शांति और सुरक्षा बहाल करने के लिए काम करती है।
- भारत संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशनों में सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में से एक है और इसके तहत लगभग 600 भारतीय सैनिक ‘ब्लू लाइन’ (इजराइल-लेबनान सीमा) पर तैनात हैं।
- मेजर अभिलाषा से पहले मेजर सुमन ग्वानी और मेजर राधिका सेन को ये अवार्ड मिला है।

मेजर बराक UN मिलिट्री जेंडर अवार्ड सम्मान पाने वाली तीसरी भारतीय शांति सैनिक हैं।
मिसलीनियस (MISCELLENEOUS)
6. भारत-अमेरिका सेना ने हवाई में जॉइंट वार्ता की
- 7 जून को भारत-अमेरिका सेना से सेना स्टाफ वार्ता (SST) का 29वां संस्करण हवाई (USA) में आयोजित किया।
- इस सेना स्टाफ वार्ता की सह-अध्यक्षता लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, सेना के उप प्रमुख और लेफ्टिनेंट जनरल जोएल वोवेल और अमेरिकी सेना प्रशांत के डिप्टी कमांडिंग जनरल ने की।
- ये द्विपक्षीय वार्ता रक्षा सहयोग बढ़ाने, दोनों देशों की सेनाओं के बीच इंटर ऑपरेशन में सुधार पर केंद्रित थी।
- इस वार्ता में मिलिट्री एक्सचेंज, दोनों देशों की सेनाओं की समीक्षा की।
- इस वार्ता में जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज, सिक्योरिटी इंटरेस्ट, कैपिसिटी बिल्डिंग जैसे मुद्दों पर बात हुई।
- वार्ता में स्वतंत्र, खुले और सुरक्षित भारत-प्रशांत क्षेत्र के समर्थन में भारत-अमेरिका सैन्य संबंधों के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला गया।
- इस बैठक में दोनों देशों ने इंडिया-यूएस जॉइंट मिलिट्री और इंडो-पेसफिक रीजन सिक्योरिटी पर बात हुई।

ये इस सेना स्टाफ वार्ता का 29वां संस्करण है।
आज का इतिहास
- 1658 में मुगल शासक औरंगजेब ने आगरा के किले पर कब्जा कर लिया और अपने पिता शाहजहां को उसी किले में नजरबंद कर दिया।
- 1936 में भारत में सरकारी रेडियो सेवा ‘इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस’ का नाम बदलकर ‘ऑल इंडिया रेडियो’ (AIR) किया गया।
- 1948 में ‘एयर इंडिया’ की पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान (मालाबार प्रिंसेस) ने बॉम्बे से काहिरा और जिनेवा होते हुए लंदन के लिए उड़ान भरी।
- 2009 में भारत के प्रसिद्ध नाटककार, निर्देशक और कवि हबीब तनवीर का निधन हो गया।
———–
ये खबर भी पढ़ें.. नीलकंठ मिश्रा वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बने:मीनाक्षी और जैसमीन दुनिया की नंबर-1 बॉक्सर बनीं; 6 जून के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

खबरें और भी हैं…
- भारत को मिला चौथा रूसी S-400 एयर डिफेंस स्क्वाड्रन: पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन; 5 जून के करेंट अफेयर्स1:45Play videoPlay videoजॉब – एजुकेशन
- भारतीयों को जर्मनी में नहीं लेना होगा ट्रांजिट वीजा: एंटी रेडिएशन मिसाइल रुद्रम-2 की टेस्टिंग सफल; 4 जून के करेंट अफेयर्स1:30Play videoPlay videoजॉब – एजुकेशन
- पहली वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप अहमदाबाद में शुरू होगी: काजीरंगा नेशनल पार्क के हैंडलूम अब Amazon पर मिलेंगे; 3 जून के करेंट अफेयर्स1:49Play videoPlay videoजॉब – एजुकेशन
दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔


“Stories, historias, iсторії, iστορίες”
Mon, Jan 1
Free Workshop
This immersive event celebrates the universal human experience through the lenses of history and ancestry, featuring a diverse array of photographers whose works capture the essence of different cultures and historical moments.
RSVP
